गोदाम से 72 हजार बोरी गेहूं की हेरफेर कंपनी प्रबंधक समेत 11 कर्मी नामजद

गांव चूसलेवड़ स्थित सोमा कंपनी के गोदाम से 72 हजार तोड़े गेहूं गबन का मामला सामने आया है। कंपनी को 11 करोड़ 26 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने पूर्व विजिलेंस अधिकारी के बयान पर कंपनी प्रबंधक समेत 11 ​कर्मियों को नामजद किया है। विजिलेंस से सेवानिवृत्त उप क्षेत्रीय प्रबंधक जसबीर सिंह निवासी खरड़ ने शिकायत में कहा, ग्लोब्स वेयरहाउस एंड ट्रेडिंग कंपनी से हजारों तोड़े गेहूं चोरी हुए हैं, जिसकी जांच की जाए। डीएसपी साइबर क्राइम गुलजार सिंह ने जांच की तो पता चला कि सोमा वेयरहाउस के स्टॉक में मौजूद कुल 72 हजार बोरी गेहूं (प्रति बोरी 50 किलो) का कर्मचारियों की ओर से गबन किया गया है। कंपनी को कुल 11 करोड़ 26 लाख रुपए का घाटा हुआ है। इधर, सदर थाना पट्टी के प्रमुख विपिन कुमार ने बताया कि डीएसपी साइबर क्राइम की ओर से की गई जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों तक पहुंचने के बाद कलस्टर मैनेजर विजय कुमार सोलंकी निवासी हनुमानगढ़, सहायक मैनेजर बलजीत सिंह निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर अमृतसर, सुपरवाइजर वरिंदर सिंह निवासी गांव कैरों जिला तरनतारन, क्लर्क जोबनदीप सिंह निवासी चूसलेवड़, क्लर्क प्रिंस जोशी निवासी पट्टी, क्लर्क तरलोक सिंह निवासी भंगाला, क्लर्क गुरलाल सिंह निवासी गांव सैदो, क्लर्क लवप्रीत सिंह निवासी चूसलेवड़, सफाई सुपरवाइजर मनजीत सिंह निवासी गांव भंगाला, क्लर्क निशान सिंह, क्लर्क सुखदीप सिंह निवासी बाबा जीवन सिंह नगर और पट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *