लुधियाना| डाबा इलाके के गुरपाल नगर मेन मार्केट में स्थित न्यू पंजाब क्लिनिक में देर रात चोरी की वारदात हुई। यह घटना 19 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। शिकायतकर्ता डॉक्टर मनजीत कौर ने बताया कि उन्हें शनिवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने चोरी की सूचना दी। जब वह क्लिनिक पहुंचीं तो देखा कि शटर टूटा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक्टिवा पर आए दो युवक गली सुनसान होने का इंतजार कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने ताला तोड़कर अंदर घुसकर 20 हजार रुपए नकद चोरी किए और फरार हो गए। डॉ. मनजीत कौर ने थाना डाबा पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।


