बेटे की चाह में उठा ले गए थे बच्चा, पुलिस को बच्चे ने आरोपी महिला का पता बताया

भास्कर न्यूज़| लुधियाना सिटी रेलवे स्टेशन से 16 सितंबर की रात 2 बजे 1 साल के बच्चे राज का अपहरण करने के मामले को पुलिस ने महज 72 घंटे में सुलझा लिया। शुक्रवार शाम को पुलिस ने बच्चे को ग्यासपुरा इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला अनीता यादव (वासी ग्यासपुरा) और उसके साथी इंदर देव (वासी उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अनीता ने खुलासा किया कि उसकी 15 साल की एक बेटी है और कुछ साल पहले उसके जुड़वां बच्चे थे, जिनकी मौत हो गई थी। बेटे की चाह में उसने इस वारदात को अंजाम दिया। उसका पति मुंबई में काम करता है और वह बेटी के साथ अकेली रहती है। एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि अपहरण के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन से ढोलेवाल चौक की ओर गए और फिर ग्यासपुरा में छिप गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू की। गगन नगर में पूछताछ के दौरान एक बच्चे ने महिला को पहचानने की जानकारी दी। उसकी मदद से पुलिस ने दोनों आरोपियों को घर से काबू कर बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने अनीता यादव और इंदर देव के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला और उसका साथी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *