स्कूलों में अक्टूबर से पहली से 12वीं तक रोबोटिक्स शिक्षा शुरू

लुधियाना| चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने घोषणा की कि ग्रीन लैंड स्कूलों में अक्टूबर 2025 से पहली से बारहवीं तक के छात्रों को रोबोटिक्स शिक्षा दी जाएगी। इसी कड़ी में बस्ती जोधेवाल स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में एसटीईएमरोबो टेक्नोलॉजीज के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें नोएडा से आए अपूर्व माहेश्वरी और किशन सिंह ने लगभग 60 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया। सुबह के सत्र में रोबोटिक्स, कोडिंग और ऑटोमेशन के सिद्धांत बताए गए, जबकि दोपहर में सेंसर बेस्ड लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन सिस्टम्स पर चर्चा हुई। अंत में टीचर्स ने प्रयोगों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. शबद रुद्रा, डॉ. विजयता रुद्रा, मिसेज बलदीप पंधेर, मिसेज विनिता सनन और मेजबान प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा मौजूद रहीं। डॉ. रुद्रा ने कहा कि तकनीक समय की मांग है और छात्रों को फ्यूचर-रेडी बनाना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *