पंजाब में आयुष्मान भारत सेहत बीमा योजना के तहत प्राप्त लाभों की जांच करने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। स्टेट हेल्थ एजेंसी पंजाब की टीम ने लुधियाना टीम के साथ मिलकर मोगा में प्राइवेट अस्पताल में अचानक छापेमारी की। टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड और लाभार्थियों की जानकारी की गहनता से जांच की। टीम ने मरीजों से बातचीत कर योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। स्टेट हेल्थ सोसायटी पंजाब की सीईओ डॉ. सुरिंदर कौर ने किया। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे। सरकार का यह भी प्रयास है कि आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना के तहत हर लाभार्थी को बिना किसी भेदभाव के पूरी पारदर्शिता के साथ लाभ मिले।


