शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

कैरो|लोहरदगा लोकसभा के सांसद सुखदेव भगत शनिवार को अपने आवास में क्षेत्र के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए साथ ही साथ सनस्याओ के निदान को लेकर आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान भंडरा प्रखंड के मसमानो और कुडू प्रखंड के उडुमुडू बारीडीह के लोगों ने खराब पड़े 200 केवीए ट्रांसफार्मर और खराब सड़क की बात रखी। जिसपर सांसद के द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए निदान करने की बात कही। इस दौरान सांसद सुखदेव भगत ने कहा कि क्षेत्र की समस्या का निदान करना मेरी प्राथमिकता है। पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व क्षेत्र की जनता मेरे लिये सर्वपरि हैं उनके सुख दुख में मैं हमेशा साथ खड़ा हूं। मेरी गैर मौजूदगी में मेरे प्रतिनिधि क्षेत्र की जनता के समस्याओ को दूर करने का प्रयास करेंगे या मुझसे संपर्क कर निदान कराने का प्रयास करेंगे। भास्कर न्यूज | सिमडेगा आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर जिला उपायुक्त कंचन सिंह ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित दुर्गा पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सुनिश्चित करना तथा इससे संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों पर विचार करना रहा। बैठक में उपायुक्त ने सभी पूजा समितियों से आपसी सहयोग और समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें। समन्वय समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश साहु ने उपायुक्त को बताया कि हाल ही में हुई जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई थी। उन्होंने पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की खराब स्थिति, सफाई व्यवस्था और रोशनी जैसी समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराते हुए उनके त्वरित समाधान की मांग की। इस पर उपायुक्त ने नगर परिषद को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों की मरम्मत, सड़कों पर प्रकाश व्यवस्था तथा सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन जनता की सुविधा को प्राथमिकता देगा और इसके लिए सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पूजा समितियों को भी कई दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पंडाल सुरक्षा मानकों के अनुसार बनाए जाएं। पंडालों में बिजली के कनेक्शन सुरक्षित तरीके से लगाए जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाने, प्रवेश और निकास द्वार की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। शोभा यात्रा के दौरान सभी समितियों को प्रशासन द्वारा तय रूट का पालन करने को कहा गया। इसके अलावा विसर्जन के दौरान तालाबों में समिति स्तर पर स्वयंसेवकों (वॉलिंटियर्स) की व्यवस्था रखने और भीड़ नियंत्रण में प्रशासन की मदद करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बीडीओ समीर रैनियर खलखो, नगर परिषद प्रशासक अरविंद तिर्की, जिला प्रशासन के अधिकारी डीडी सिंह, अमरनाथ बामालिया, अनुप केशरी, मनोज झा, रामकिशुन केशरी, प्रदीप शर्मा, शंभु शाह, नरेश शर्मा, शशि कुमार, अशोक केशरी सहित कई समिति सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने आश्वस्त किया कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए इस बार भी दुर्गा पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और गरिमामय ढंग से सम्पन्न कराएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *