हजारीबाग | खतियानी परिवार की बैठक पुराना धरना स्थल के नजदीक अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित चर्चा की गई। खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मो. हकीम ने कहा की जो व्यक्ति स्वस्थ है उसके पास सबसे बड़ी दौलत है। इसलिए चिकित्सकों को भगवान कहा जाता है, लेकिन वर्तमान समय में भगवान का यह प्रतिनिधि अपने कर्तव्य को भूल गए हैं। ये लोग संसार के क्षणभन्नू धन के पीछे दौड़ रहे हैं। कहा की डॉक्टर वेतन तो सरकार से लेते हैं लेकिन उनका पतन इतना अधिक हो गया है कि, रात दिन प्राइवेट प्रैक्टिस में लीन है। सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ संबंधी करोड़ के उपकरण सरकार की लगी हुई है, यह सभी मशीन धूल चाट रही है। संरक्षक राम प्रकाश चौधरी ने संपूर्ण झारखंड वासियों को नवरात्र की शुभकामनाएं दी है। मौके पर खतियानी परिवार के केंद्रीय अध्यक्ष बाबू भाई विद्रोहीबोधी साँव, अमर कुमार गुप्ता, सुनीता कश्यप, बिंदु देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।


