संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है : गीतांजलि जाजू

भास्कर न्यूज| रामगढ़ रांची रोड मरार ,रामगढ़ स्थित चाइल्ड्स वर्ल्ड – स्कॉलर्स हाई विद्यालय में शनिवार को संस्कृत श्लोक वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया हुआ। इसमें कक्षा मोंटेसरी से लेकर नवम तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका गीतांजलि जाजू , प्राचार्या नीलकमल सिन्हा , नेहा बनर्जी , प्रो.संजय सिंह के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन किया गया। प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए विद्यालय की निर्देशिका गीतांजलि जाजू ने कहा कि मानव सभ्यता की नींव हमारे संस्कृत भाषा द्वारा संचित हुई है। संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी है। आधुनिकता से परिपूर्ण वर्तमान शिक्षण प्रणाली व्यवस्था में संस्कृत भाषा को भी उतनी ही वरीयता एवं प्राथमिकता देते में हमें इसके अध्ययन अध्यापन पर विशेष बल देना चाहिए । संस्कृत भाषा देवो की भाषा रही है । महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना कर समस्त मानव जाति के लिए एक आदर्श पटल स्थापित किया है। प्रो. संजय सिंह ने कहा की संस्कृत सभी भाषाओं की मूल है संस्कृत से ही भारत वर्ष के संस्कृति और सभ्यता आदिकाल से जुड़ी रही है । पाणिनी, वेदव्यास जी, पतंजलि, और हमारे धर्मशास्त्र, चारों वेद संस्कृत से तैयार है। प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने कहा ग्रंथ , शास्त्र संस्कृत भाषा में ही प्रारंभ काल में लिखे गए जिसका अनुवाद समय समय पर किया गया जो मानव जाति के लिए जीवन आदर्श स्थापित किया है। प्रतियोगिता में कक्षा मोंटेसरी एक से लेकर नवम तक कुल 155 विद्यार्थियों ने भाग लिया । विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक और उसकी व्याख्या को निर्णायक मंडली के समक्ष प्रस्तुत किया जिससे उपस्थिति सभी प्रभावित हुए । मंच संचालन आर्या गुप्ता, वृत्तिका कुमारी देवयानी शर्मा और राशि सिंह ने किया । विजेता प्रतिभागियों के नाम अगले दिन वंदना सत्र में घोषित की जानी है । विद्यालय के चेयरमैन गोपाल जाजू प्रतियोगिता के प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *