मंदिर और घर में कलश स्थापना कल, तैयारी पूरी

भास्कर न्यूज | रामगढ़ शहर के मंदिरों व घरों में शारदीय नवरात्र की तैयारी चल रही है। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ नवरात्र अनुष्ठान प्रारंभ होगा। शहर के झंडा चौक के माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर पंजाबी-हिंदू बिरादरी रामगढ़ की ओर से तैयारी की गई है। मंदिर में कलश स्थापना के साथ ही नवरात्र अनुष्ठान प्रारंभ होगी। माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के सचिव महेश मारवाह ने बताया कि 22 सितंबर से प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से पूजा प्रारंभ होगा। पूजन के मुख्य यजमान हर्ष आनंद व उनकी पत्नी निशु आनंद होंगी। 29 सितंबर को मंदिर परिसर में नव दुर्गा जागरण मंडली रामगढ़ द्वारा माता की चौकी में भजन कीर्तन किया जाएगा। वहीं, 30 सितंबर को हवन, कंजक पूजन होगी। एक अक्टूबर की सुबह 8 बजे से अटूट भंडारा का प्रसाद वितरण किया जाएगा। नवरात्र कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पंजाबी हिन्दू बिरादरी व माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। दूसरी ओर शहर के मेन रोड के मां विघ्नहरर्णेश्वरी मंदिर, कांकेबार का पहाड़ी मंदिर महामाया देवी मंदिर, गोलपार के मां अन्नपूर्णा मंदिर, वनजारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में कलश स्थापना की तैयारी की गई है। इधर, बाजार में पूजन, सामाग्री खरीदारी को लेकर लोगों की चहल पहल बढ़ गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *