भास्कर न्यूज|रामगढ़ अग्रवाल समाज रामगढ़ की ओर से श्री अग्रसेन महाराज जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पांच दिवसीय महोत्सव के तहत कई प्रतियोगिता कराई जा रही है। गोला रोड के मारवाड़ी धर्मशाला में कार्यक्रम में चौथे दिन शनिवार को बेबी रैंप शो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें, नर्सरी से क्लास 3 और सीनियर ग्रुप में 4 से 8 क्लास के बच्चों ने भाग लिया। 45 प्रतिभागी बच्चों ने मनमोहक परिधानों में रैंप कर अपनी प्रतिभा का जौहार दिखाया। निर्णायक मंडली के स्नेहा मारवाह, हरमनप्रीत कौर, शुभम सिन्हा ने प्रतिभागियों को अपनी कसौटी में कसा, और विजेताओं की घोषणा की। यह प्रतियोगिता संयोजक पंकज बेरलिया व नरेश अग्रवाल की देख रेख में हुई। प्रतियोगिता में रीता अग्रवाल, आशा चौधरी, सिंपल बरेलिया, पिंकी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, पिंकी गोयल, सुधा गोयल, बेबी गोयल, प्रिया अग्रवाल ने सहयोग किया। महोत्सव में अग्रवाल समाज रामगढ़ के उपकार अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विकाश साह, गोविंद साह, रिंकू भारती, अरुण गोयल, बबलू गोयनका, नरेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक महिला पुरुष शामिल थे।


