रामगढ़| रामगढ़ थाना पुलिस ने पटेल चौक के पास घटित गोलीबारी कांड मामले में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मुकेश महतो को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यामाहा बाइक संख्या जेएच 24 एन- 6030 बरामद की है। पुलिस ने बाइक को विधिवत जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को रिमांड अवधि पूरा होने के बाद आरोपी मुकेश महतो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मालूम हो कि गोलीबारी कांड के दोनों आरोपी अनिल यादव और मुकेश महतो ने पुलिस की सख्त कार्रवाई और दबाव के बीच रामगढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने अनुसंधान को लेकर आरोपी को रिमांड में लिया था।


