प्रदेश युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने संगठन विस्तार करते हुए युवा राजद के रांची महानगर का अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह को बनाया। ललन यादव, अभिराज राय, राजेश यादव को प्रदेश सचिव बनाया गया। राजद के महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव ने भी संगठन विस्तार करते हुए जितेंद्र कुमार राणा को रांची महानगर का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। मौके पर रवि रंजन कुमार, सिद्धार्थ कुमार आदि ने राजद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में राजद उपाध्यक्ष अनीता यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव, महासचिव क्षितिज मिश्रा, रांची महानगर अध्यक्ष कमलेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि थे।


