प्रवासियों को पीटकर बाहर निकालना गलत

जालंधर | रिपब्लिकन सोशलिस्ट पार्टी ने पंजाब में प्रवासियों के खिलाफ चल रहे मामलों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सूबा प्रधान कुलभूषण कुमार ने कहा कि प्रवासियों को पंजाब में कारोबार छीन कर धमकियों के बल पर निकालने का जो रुझान चल रहा है वह बेहद खतरनाक है। उन्होंने कहा कि इससे पहले साल 1982-85 में भी प्रवासियों को निकालने का रुझान आया था। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को पंजाब से बाहर निकालने से खेती, उद्योग, व्यापार व सेवा में भारी मजदूरों की कमी महसूस होने लगेगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई अपराध करता है तो उस पर सख्त सजा का प्रावधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के अपराध को सभी पर नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले में सभी राजनीतिक पार्टियों को खुलकर बोलना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *