प्रशासन ने शिक्षकों को दी बीएलओ की ड्यूटी, विरोध

जालंधर| स्कूलों में एकसाथ स्कूली खेल और सितंबर की परीक्षाएं होने से जहां बच्चे और शिक्षक परेशान हैं, वहीं जिला प्रशासन ने शिक्षकों को तुरंत बीएलओ की ड्यूटी देकर एसआरआई मतदाता सत्यापन करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों से स्कूलों में शैक्षणिक असंतुलन पैदा हो गया है। वहीं बच्चे और शिक्षक एक ही समय में अलग-अलग कार्यों और गतिविधियों के बोझ से मानसिक तनाव और परेशानी से गुजर रहे हैं। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट ने इस आदेश को लेकर विरोध जताया है। यहां अध्यक्ष सुखविंदर प्रीत सिंह, अवतार लाल, विश्व भानु शर्मा, नवजोत सिंह, अमृतपाल सिंह, गौरव कुमार, अमनदीप सिंह और नरिंदर पाल मौजूद थे । विरोध जताते डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *