विधायक सरयू राय ने सोमवार को नगर विकास के प्रधान सचिव सुनील कुमार से वार्ता में मानगो नगर निगम के कचरा प्रबंधन का मुद्दा उठाया। प्रधान सचिव ने इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त को भी आवश्यक निर्देश दिया। राय ने इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा से भी वार्ता की।


