अमृतसर| शनिवार को केंद्रीय विद्यालय भिखीविंड में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएसएफ 115 बटालियन सेकेंड इन कमांड लक्ष्मण सिंह भाटी और नामित प्रधान केवी बीएसएफ भिखीविंड, मदन लाल सहायक कमांडेंट 115 बीएन बीएसएफ भिखीविंड, प्रीति शाह प्रभारी प्राचार्य केवी बीएसएफ अमरकोट, डॉ. रमनदीप सिंह एसएमओ सीएमसी सूरसिंह, परमजीत कौर अभिभावक सदस्य समेत आस-पास के प्रमुख विद्यालयों के प्राचार्य मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक की मेजबान विद्यालय प्राचार्या वंदना त्यागी द्वारा की गई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके सरस्वती वंदना के साथ किया गया। स्वागत गीत ने वातावरण को सकारात्मक बना दिया।


