डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि नए साल के आगमन को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है। ये अभियान जारी रहेगा। कुछ बार एवं होटलों द्वारा रात में बंद करने के समय की अनदेखी की जा रही है। उन्हें समझाया गया है कि अगर समय पर बार बंद नहीं होता है तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार से जो भी बार समय से बंद नहीं होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


