प्लाजा सिनेमा के पास लोहरा कोचा से एक 16 साल की नाबालिग लापता हो गई है। इस संबंंध में नाबालिग की मां ने लालपुर थाने में लक्की कच्छप के विरुद्ध अपनी बेटी को डरा धमका कर स्कूल जाने के क्रम में भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि उनकी बेटी 18 दिसंबर को सुबह 8.30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर उसकी दोस्त ने 26 दिसंबर को बताया कि हातमा निवासी लक्की कच्छप उनकी बेटी को जबरन ले गया है।


