भास्कर न्यूज | जांजगीर चक्रीय चक्रवात सक्रिय होने के बावजूद मानसून द्रोणिका कमजोर होने की वजह से जिले में उम्मीद अनुरूप बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से लोगांे को गर्मी व उमस का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने रविवार को दिन का पारा एक डिग्री बढ़ने का अनुमान लगाया है। ऐसे में गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद कम है। हालांकि चक्रीय चक्रवात के असर से खंड वर्षा के हालात बन सकते हैं। मौसम विभाग व भू-अभिलेख शाखा के अनुसार गुरुवार सुबह 8.30 बजे से लेकर शुक्रवार को सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में जिले में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उसके आसपास स्थित है तथा यह 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इस सिस्टम के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।


