लैब टेक्नीशियन के 251 पदों पर भर्ती

जांजगीर | लैब टेक्नीशियन के 260 पदों पर भर्ती के लिए संशोधित चयन सूची जारी की गई है। इसके अनुसार अब 251 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। पहले जो लिस्ट जारी हुई थी उसमें 246 उम्मीदवार थे। अभ्यर्थियों की पोस्टिंग के लिए 22 सितंबर से काउंसिलिंग शुरू होगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा संचालनालय से सूचना जारी की गई है। पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 25 सितंबर तक चलेगी। संभावना है कि इस माह ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी मिल जाएगा। वहीं दूसरी ओर उच्च शिक्षा विभाग के तहत प्रयोगशाला तकनीशियन की भर्ती होगी। इसके लिए 2023 में वैकेंसी निकली थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *