संस्था की सेवाओं से प्रभावित हो कर संस्था को भेंट की एंबुलेंस

बठिंडा | समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा द्वारा संचालित सेवाओं से प्रभावित हो कर नॉर्थ एस्टेट निवासी स्व. विजय घई की याद में उनके पति ओम प्रकाश तथा बेटों लाली सोढ़ी व लाडी सोढ़ी परिवार द्वारा संस्था को नई एम्बुलेंस भेंट की गई। इस मौके पर दानी परिवार ने बताया कि एक बार जरूरत पड़ने पर एक फ़ोन पर ही संस्था द्वारा परिवार की सहायता की गई थी तथा संस्था की सेवाओं से प्रभावित हो कर परिवार द्वारा एक एंबुलेंस संस्था को प्रदान की गई ताकि अन्य जरूरतमंदों को संस्था जरूरत के समय सेवाएं प्रदान कर लोगों की मदद कर सके। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी, सदस्यों रवि बांसल, यादविंदर कंग, अमन सिंगला, कृष्ण बांसल, सुमित माहेश्वरी आदि ने दानी परिवार का तहे दिल से आभार प्रकट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *