कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

बठिंडा| मौड़ मंडी के गांव घुम्मन कलां के पास कार व मोटरसाइकिल की हुई टक्कर में घायल महिला की 10 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में थाना मौड़ पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों की शिकायत पर आरोपी कार चालक पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। कार चालक की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर सतपाल सिंह निवासी मौड़ कलां ने बताया कि 18 दिसंबर को उसका बेटा राजिंदर सिंह, उसकी बहू हरप्रीत कौर व पोती जैसमीन कौर एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव घुम्मन कलां की तरफ जा रहे थे। इस दौरान आरोपी सुखराज सिंह निवासी बठिंडा अपनी कार नंबर पीबी-03पी-6704 तेज रफ्तार से लेकर आया और उसके बेटे के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा, बहू व पोती तीन घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा था। 28 दिसंबर को उसकी बहू हरप्रीत कौर की इलाज के दौरान मौत हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *