दिव्य ज्योति जागृति संस्थान का दो दिवसीय आयोजन, भक्तों ने जाना पाठ का आध्यात्मिक महत्व

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा कटड़ा शेर सिंह गंज दी मोरी शिवाला मंदिर में दो दिवसीय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजन उपस्थित हुए। साध्वी गंगाधरी भारती ने उपस्थित भक्तों को सुंदरकांड पाठ के आध्यात्मिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड कथा केवल एक धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि यह जीवन में धैर्य, साहस, सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। राम भक्त हनुमान की भक्ति और उनकी शक्ति से जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करना सरल हो जाता है। साध्वी ने कहा कि सुंदरकांड पाठ हमें नकारात्मकता से दूर रहकर, ईश्वर की भक्ति और संतुलन के साथ जीवन जीने की शिक्षा देता है। उन्होंने भक्तों से आह्वान किया कि वह अपने जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं और सच्ची भक्ति की राह पर चलें। इस समारोह में भक्तों द्वारा सुंदरकांड पाठ की भव्य ध्वनि गूंज उठी, जो वातावरण को भक्ति से ओत-प्रोत कर गई। इस मौके पर सभी भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और समारोह का समापन बड़े श्रद्धा भाव से किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *