चपरासी-भर्ती परीक्षा,कोटा में महिला अभ्यर्थी के कान के झुमके उतरवाए:बालों में लगे बैंड खुलवाने के बाद दिया प्रवेश; हाथ में बंधे धागे काटे

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित ग्रेड फोर्थ भर्ती परीक्षा का आज अंतिम दिन है। नयापुरा स्थित जेडीबी कॉलेज कन्या महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को दो स्तर की जांच से गुजरना पड़ा। पहले कॉलेज के कर्मचारियों ने दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने अंदर प्रवेश देने से पहले चेकिंग की। अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से कड़ी जांच से गुजरना पड़ा। उम्मीदवारों को हाथ में बंधे धागे, कड़े, अंगूठियां, नाक की लौंग, कानों की बालियां, रुमाल और चाबियां तक बाहर ही रखवा ली गईं। रोडवेज ने 40 अतिरिक्त बसें चलाईं
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 40 अतिरिक्त बसें चलाईं और रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया। कोटा में परीक्षा के लिए 63 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोनों पारियों में 36,000 अभ्यर्थी नामांकित हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले, सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू होगी, जिसके लिए परीक्षा केंद्र में प्रवेश दोपहर 1 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *