पाली में खेत में काम कर रही महिला को सांप-काटा:पैदल घर गई, पति को बताया; हाथ पर डसा, इलाज जारी

पाली में एक 27 साल की महिला को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। जोजावर हॉस्पिटल से महिला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। जिसे इलाज के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। खेत में चारा काट रही थी घटना पाली जिले के जोजावर के निकट स्थित दयालपुरा गांव में शनिवार को हुई। यहां 27 साल की जशोदा पत्नी कालू सिंह खेत में चारा काट रही थी। इस दौरान वहां चारे में बैठे सांप पर उसकी नजर नहीं पड़ी और सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। खेत में महिला अकेली थी। पैदल घर जा कर पति को बताया घटना के बाद वह तुरंत पैदल घर गई और पति को सारी बात बताई। जिसे तुरंत जोजावर हॉस्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *