बांसवाड़ा में स्पीकर चलाने के विवाद में तीसरा आरोपी पकड़ा:ठेके के पास अकेला देख मारपीट कर हत्या की थी; सोशल मीडिया से मिली थी मर्डर की जानकारी

जिले के गढ़ी थाना इलाके के परतापुर औद्योगिक क्षेत्र में 12 सितंबर को आनंदपुरी के युवक की हत्या करने वाले तीसरे सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक की हत्या में शामिल तीसरे फरार आरोपी नयातालाब निवासी रमेश उर्फ रामा (24) पुत्र सोहनलाल मकवाना को गिरफ्तार किया। युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों लोहारिया पाड़ा निवासी पंकज (24) पुत्र परमेश कलासुआ और राहुल (19) पुत्र रविन्द्र कलासुआ को शुक्रवार को बापर्दा गिरफ्तार किया गया था। वहीं वारदात का मुख्य आरोपी महेन्द्र उर्फ माही फरार है। के भाई राजा भाटिया रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसका भाई विकास 12 सितंबर को घर से निकला था। सोशल मीडिया पर फ़ोटो देखकर उसकी मौत की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचे तो उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इस पर हत्या की रिपोर्ट दी थी। मामूली सी बात को लेकर हुई दुश्मनी पुलिस के अनुसार फरार आरोपी महेन्द्र उर्फ माही व रमेश उर्फ रामा दोनों कुछ माह पहले मानगढ़ घूमने गये थे वहां पर एक ढाबे पर गये थे, वहां पर पास में ही विकास व उसके साथी भी बैठे हुए थे। विकास स्पीकर चला रहा था तथा डांस कर रहा था। पास में ही बैठे आरोपी महेन्द्र के फोन आया, आवाज सुनाई नही दी तो स्पीकर की आवाज कम करने को कहा। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और आपस में मारपीट भी हुई। दोनों को चोटें आई। पुलिस आने की सूचना पर दोनों पक्ष वहां से भाग गये थे। वहां पर विकास ने आरोपियों से गाली गलौज की थी। इसी बात को लेकर दोनों में दुश्मनी हो गई थी। उसके बाद परतापुर के पास शराब के ठेके पर विकास को देख महेंद्र उर्फ माही ने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी। वारदात में शामिल तीनों आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *