चित्तौड़गढ़ में बारिश के बाद गर्मी-उमस से राहत:देर रात तक बरसे बादल, सुबह निकली धूप; मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

चित्तौड़गढ़ में शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को राहत दी। मानसून जाते-जाते भी सभी को भिगोकर गया। देर रात तक भी रुक-रुककर बरसात का दौर चलता रहा। लंबे समय से लोग तेज धूप और उमस से परेशान थे, ऐसे में यह बारिश राहत लेकर आई। बरसात के बाद रविवार सुबह आसमान साफ हुआ और धूप खिलने लगी, लेकिन वातावरण में नमी और ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। रात का पारा गिरा बारिश ने तापमान में भी असर दिखाया। रात में बरसात होने के कारण रात का पारा गिर गया और मौसम सुहाना हो गया। हालांकि, बारिश से पहले गर्मी और उमस ने लोगों को खूब परेशान किया था। दिन में पसीना छुड़ा देने वाली चिपचिपी गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया था। बारिश के बाद लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन रविवार को धूप निकलने से दोबारा गर्मी का एहसास हुआ। न्यूनतम तापमान में आई कमी, दिन का पारा बढ़ा मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को चित्तौड़गढ़ का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। 23 सितंबर तक जारी रह सकता है बारिश का दौर शहर में कुल 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि चित्तौड़गढ़ में बारिश का यह दौर 23 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान कई जगहों पर मेघगर्जना और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और खेतों में काम करते समय सतर्क रहने को कहा है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ है, वहीं लोगों को उमस से राहत मिली है। शहरवासी अब उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले दिनों में तापमान और नीचे गिरेगा और गर्मी का असर भी कम होगा। लगातार बारिश से जलस्रोतों में भी पानी की आवक बढ़ी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *