धौलपुर के सोने का गुर्जा थाना क्षेत्र में काली तीर गांव के पास चंबल नदी में नहाते समय एक मगरमच्छ ने 10 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। मृतक की पहचान भूरापुरा निवासी नरसी पुत्र रामफूल के रूप में हुई है। शनिवार शाम को नरसी अपने साथियों के साथ चंबल नदी में नहा रहा था। इसी दौरान मगरमच्छ ने अचानक हमला कर उसे नदी में खींच लिया। बच्चे के साथियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पत्थर और लाठियों की मदद से मगरमच्छ के जबड़े से बच्चे को छुड़ाया। गंभीर हालत में नरसी को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। बाद में उसका शव बरामद कर लिया गया।


