दुर्ग जिले के साइंस कॉलेज राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शिरकत की। कार्यक्रम में वकील, व्यापारी, शिक्षाविद और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल से जल, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है। साव ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व मंच पर मजबूत भूमिका निभा रहा है। भारत अब दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क, रेल, खेल और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। सेवा पखवाड़े का हिस्सा है सम्मेलन दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से गांधी जयंती तक चल रहे सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। इस दौरान प्रधानमंत्री की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।


