मोबाइल दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में CCTV फुटेज से पहचान हुई, चोरी का माल बरामद, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में पुलिस ने मोबाइल दुकान से चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक पन्ना उर्फ गुटखा ने 13 सितंबर की रात को एक मोबाइल दुकान में चोरी की थी। मामला तातापानी थाना क्षेत्र का है। दुकान के मालिक अक्षय कुमार गुप्ता ने बताया कि 13 सितंबर को शाम 7 बजे दुकान बंद करके वे घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 10 बजे जब दुकान खोली तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था। दुकान से दो मोबाइल और काउंटर में रखे 500 रुपए गायब थे। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच से चोर की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने चोरी का सारा माल भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 305(क) और 331(4) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *