यूपी-बिहार के 58 जिलों में बारिश का अलर्ट:कासगंज के 24 गांवों में बाढ़; धर्मशाला के धौलाधार में सीजन की पहली बर्फबारी

लौटता मानसून उत्तर भारत के बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, झारखंड में बारिश करवा रहा है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के 33 और बिहार के 25 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कासगंज के 24 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण बिहार की कमला बलान नदी उफान पर है। इससे दरभंगा में घनश्यामपुर के 8 गांव बाढ़ से घिरे हैं। धर्मशाला के धौलाधार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। इससे मैक्लॉडगंज और आसपास के क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल में अब तक 46 जगह बादल फटा, 98 बार बाढ़ आई और 146 जगह लैंडस्लाइड हुआ है। देशभर से बारिश-बाढ़ की फोटो… मैप से जानें राज्यों में बारिश का हाल… देशभर के मौसम से जुडे़ अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *