डीग जिले के जुरहरा थाना इलाके में सरकारी जमीन पर फसल काटने से रोकने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया। घटना में एक ही पक्ष के 8 लोग घायल हो गए। हमला करने वाले पक्ष ने सामुदायिक जमीन पर कब्ज़ा खेती कर रखी थी। जमीन पर कब्ज़ा करने वाले लोगों को SDM ने पाबंद किया हुआ था। आज जब हमला करने वाला पक्ष फसल काट रहा था। दूसरे पक्ष ने उन्हें रोका तो, हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। फसल काटने से रोकने पर हुआ विवाद श्रवण कुमार निवासी लोहागढ़ गांव ने बताया की गांव में 5 बीघा सामुदायिक चारागाह जमीन है। जिस पर गांव के ही केशव पक्ष ने कब्ज़ा किया हुआ है। केशव पक्ष ने सरकारी जमीन पर फसल भी उगा रखी थी। इस पर गांव के ही वेदराम और जलसिंह पक्ष ने SDM से शिकायत की, जिसके बाद SDM ने केशव पक्ष को पाबंद कर दिया। उसके बाद भी आज केशव पक्ष सरकारी जमीन से फसल काट रहे थे। घटना में 8 लोग हुए घायल वेदराम और जलसिंह केशव पक्ष को रोकने के लिए गए। क्योंकि जमीन पर स्टे भी है। तभी केशव पक्ष ने वेदराम और जलसिंह पक्ष पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में जलसिंह, वेदराम, कृष्ण, जसमत, भागवती, भजन लाल सहित 2 और लोग घायल हुए हैं। हमला करने के बाद हमलावर तुरंत फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को जुरहरा अस्पताल पहुंचाया।


