डीडवाना और खाटू में शिक्षक कांग्रेस की नई ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम में डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी और पूर्व जायल प्रधान रिद्धकरण लोमरोड़ ने अध्यक्षता की। डीडवाना ब्लॉक में निसार अहमद सिद्दीकी को अध्यक्ष बनाया गया। गोवर्धन राम ईशरावा महामंत्री नियुक्त किए गए। भंवरुराम प्रजापत और राजेन्द्र सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। सरवर खां बेरी और रामनिवास थोरी को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। मेहबूब खां टाक और प्रेमाराम मेघवाल संगठन मंत्री बने। हनुमानराम कच्छावा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जेठाराम जांगिड़ और तिलोकराम को संरक्षक बनाया गया। खाटू ब्लॉक में शिवराम चौधरी अध्यक्ष चुने गए। त्रिलोक चंद सैनी को महामंत्री बनाया गया। मनीराम खीचड़ और मदनलाल कलवानिया उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। मांगू खां और वेदराज राखेचा को सचिव पद मिला। नारायणराम मेघवाल और इब्राहिम खां संगठन मंत्री बने। राजूराम गींवारिया कोषाध्यक्ष चुने गए। रतनाराम पुनिया और मोहम्मद फारूक केराप को संरक्षक नियुक्त किया गया। कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के डीडवाना-कुचामन जिलाध्यक्ष डॉ. हरणाथ पुनिया ने कहा कि इस गठन से संगठन और मजबूत होगा। पूर्व विधायक चेतन डूडी ने कहा कि शिक्षक समाज और देश को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


