झालावाड़ में अपराधियों पर एसपी का एक्शन:275 गंभीर अपराधों में शामिल 28 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली

झालावाड़ में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने का आदेश दिया है। इन अपराधियों पर जिले के विभिन्न थानों में मादक पदार्थ तस्करी, हत्या, लूट और नकबजनी के कुल 275 मामले दर्ज हैं। एसपी अमित कुमार ने रविवार को बताया कि यह पहला मौका है जब एक साथ इतने अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इन अपराधियों की गतिविधियां न केवल आम लोगों में भय पैदा करती हैं, बल्कि किशोर और युवा भी इनसे प्रभावित होकर अपराध की राह पर चल पड़ते हैं। जिले के सभी थानों को इन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ये अपराधी दोबारा किसी अपराध में शामिल पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी का कहना है कि उनका लक्ष्य झालावाड़ को अपराध और नशा मुक्त बनाना है। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल में जीने की सुविधा देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *