केंद्रीय मंत्री शिवराज का रायसेन दौरा:सेवा पखवाड़े में पौधारोपण और मंदिर में सफाई की; काले झंडे दिखाने से पहले कांग्रेसी गिरफ्तार

केंद्रीय कृषि मंत्री और रायसेन-विदिशा सांसद शिवराज सिंह चौहान रविवार को रायसेन जिले के दौरे पर है। उनके पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता 32 करोड़ रुपए की सड़क निर्माण योजना में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए काले झंडे लेकर सड़कों पर उतरे। वे सागर तिराहे से नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और तनातनी की स्थिति भी देखने को मिली। सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप कांग्रेस नेताओं का कहना है कि करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई सड़कों में गुणवत्ता का अभाव है, लेकिन सरकार ने अब तक जांच की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। मंत्री के दौरे से पहले जनता की आवाज उठाने के लिए वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। पौधारोपण किया, मंदिर की सफाई की बता दें कि, केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि चौहान रविवार सुबह 11 बजे रायसेन पहुंचे। दौरे की शुरुआत उन्होंने भोपाल मार्ग स्थित खरवई के पास चिड़िया टोल पर पौधारोपण कार्यक्रम से की। इसके बाद उन्होंने वार्ड क्रमांक 13 के शिवालय परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। ‘एक देश, एक चुनाव’ पर सम्मेलन में होंगे शामिल इसके बाद मंत्री वन विभाग परिसर में ‘एक देश, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान जिला पंचायत, नगर पालिका और जनपद पंचायत के प्रतिनिधी उनसे मिलेंगे। इसके बाद वह भाजपा जिला कार्यालय में सांसद कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद वे सांची पहुंचेंगे जहां शाम 3 बजे ‘नमो वाटिका’ का शुभारंभ कर पौधारोपण करेंगे। रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर में हिस्सा लेंगे मंत्री के दौरे का अंतिम कार्यक्रम सांची स्थित सिविल अस्पताल में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर रहेगा। जहां वह शिविर का अवलोकन कर और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *