ग्रीन क्रेडिट योजना में वन विभाग की लापरवाही:पेंड्रा रेंज में पौधों की सुरक्षा के लिए सीमेंट पोल के बीच लगाई लकड़ी की बल्ली

मरवाही वन मंडल के पेंड्रा वन परिक्षेत्र में केंद्र सरकार की ग्रीन क्रेडिट योजना में अनियमितता सामने आई है। लाटा जोड़ा-तालाब क्षेत्र में वन विभाग के कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा के लिए सीमेंट पोल के बीच लकड़ी की बल्ली लगा दी है। इस क्षेत्र में योजना के तहत 16,000 पौधों का रोपण किया गया है। कुछ स्थानों पर नियमानुसार जाली और सीमेंट पोल लगाए गए हैं। लेकिन कई जगहों पर कर्मचारियों ने मनमानी करते हुए सीमेंट पोल के साथ लकड़ी की बल्लियां लगाकर केवल तार लगा दिया है। इस कार्य से न केवल योजना के करोड़ों रुपए का दुरुपयोग हो रहा है, बल्कि पौधों की सुरक्षा भी जोखिम में है। लकड़ी की बल्लियों के उपयोग से पौधों को जानवरों और मौसम से नुकसान का खतरा है। पेंड्रा रेंजर आईपी खूंटे से जब इस विषय में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। डिप्टी रेंजर प्रकाश बंजारे ने स्वीकार किया कि यह काम उनके ओर से करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी रेंजर और अन्य अधिकारियों को है। बता दें कि हाल ही में इसी योजना में अनियमितताओं के कारण खोडरी रेंजर और एक वन रक्षक को निलंबित किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *