युवा कांग्रेस-NSUI ने किया गृहमंत्री का पुतला दहन:कार्यकर्तओं पर FIR का कर रहे विरोध,कहा- अब स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का करेंगे घेराव

छत्तीसगढ़ में खेल विभाग में भ्रष्टाचार और नकली डिग्री के देने वाली संस्था के विरोध में प्रदर्शन करने वाले युवा कांग्रेस और NSUI पदाधिकारियों पर FIR के विरोध में रविवार को राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस और NSUI पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पूर्व पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला और NSUI रायपुर जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने भ्रष्टाचार और डिग्री घोटाले का खुलासा किया था, जिसके बाद भाजपा सरकार ने राजनीतिक दबाव में पुलिस से झूठा मामला दर्ज कराया है। उग्र आंदोलन किया जाएगा NSUI नेता अमित शर्मा ने कहा यदि झूठे प्रकरण वापस नहीं लिए गए तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। शर्मा इसके ने ऐलान किया है कि प्रदेश में चल रहे हैं अवैध पैरामेडिकल कॉलेज के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री के बंगले का घेराव भी किया जाएगा। बता दे की शुक्रवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला खेल संचालनालय कार्यालय पहुंचक विभागीय भ्रष्टाचार को लेकर कड़ा विरोध जताया इस दौरान ।ज्ञापन देने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने महिला अधिकारी से सवाल किए। इस दौरान वो नंगे पैर अपने चेंबर से रवाना हो गईं। महिला अधिकारी की शिकायत पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के पर FIR दर्ज की गई है। NSUI जिला अध्यक्ष के खिलाफ FIR रायपुर NSUI जिला अध्यक्ष के खिलाफ भी FIR दर्ज हुई है। उनके ऊपर एक एजुकेशनल संस्था में घुसकर तोड़फोड़ और गाली-गलौज करने का आरोप है। संस्थान के डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। इसके बाद पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में FIR दर्ज की है। हालांकि, NSUI नेता ने सभी आरोपों को गलत बताया है। 19 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे NSUI के कार्यकर्ता श्री गजानन एजुकेशन कोचिंग इंस्टिट्यूट पहुंचे थे । इस दौरान NSUI ने आरोप लगाया था कि गजानंद इंस्टिट्यूट गलत तरीके से पैसे लेकर डिग्रियां जारी करता है। इस इंस्टीट्यूट के खिलाफ सख्त एक्शन होना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *