युवा कांग्रेस और NSUI ने कोंडागांव बस स्टैंड पर गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया। यह विरोध प्रदर्शन युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पितांबर नाग के निर्देश पर आयोजित किया गया। युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की पुलिस द्वेषपूर्ण कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग में करोड़ों का घोटाला किया जा रहा है। इस मामले को उजागर करने गए युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भावेश शुक्ला को झूठी एफआईआर के तहत गिरफ्तार किया गया। एनएसयुआई जिला अध्यक्ष पप्पू मण्डावी ने बताया कि भाजपा सरकार फर्जी संस्थानों को संरक्षण दे रही है। छात्रों उन्होंने कहा कि से अवैध वसूली और नकली डिग्री का मामला उजागर करने पर एनएसयुआई रायपुर के जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी पर झूठा केस दर्ज किया गया है।


