पटियाला | सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूलों में अब पेरेंट्स का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने सभी स्कूलों को गाइडलाइन जारी कर दी है कि वह अपने स्कूलों में यह प्रोग्राम करवाएं। इसमें क्लास टीचर्स और एक्सपर्ट मिलकर पैरेंट्स को नई शिक्षा नीति के तहत आने वाले प्रावधानों और नई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ ही सिलेबस में बदलाव को लेकर भी पैरेंट्स से चर्चा की जाएगी। इसको लेकर अभी शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। इसके हिसाब से महीने में 2 से 3 बार कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही टीचर्स पैरेंट्स को बच्चों का होमवर्क करने के तरीके भी समझाएंगे। यह व्यवस्था जल्द ही शुरू हो जाएगी। यह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 45 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का होगा। इस संबंधी छात्र अपने स्कूल मंे जाकर अधिक जानकारी ले सकते हैं।


