चपरासी-भर्ती परीक्षा, अजमेर में महिला अभ्यर्थियों को चुनरी उतरवाई:हाथ में पहने धागे को कैंची से काटा; ट्रांसपेरेंट पेन भी मेटल डिटेक्टर से जांचा गया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से तीसरे दिन रविवार को भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। एग्जाम के लिए 60 केंद्र बनाए गए। कड़ी सुरक्षा में चेकिंग कर कैंडिडेट्स को केंद्र पर एंट्री दी गई। आज भी यह परीक्षा दो पारियों में आयोजित हुई। दोनों पारियों में करीब 17 हजार से ज्यादा कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। तीसरे दिन भी परीक्षा सेंटर्स पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए। परीक्षा केन्द्र पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले तक ही एंट्री दी गई। कैंडिडेट्स की मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की गई। ट्रांसपेरेंट पेन नहीं होने पर उसे भी मेटल डिटेक्टर से चेक किया। कैंडिडेट्स के गले और हाथों से धागे तो वही महिला कैंडिडेट्स की चुन्नी व जेवरात भी उतरवाए गए। 2 दिन में ये रही उपस्थिति
पहला दिन – पहली पारी में उपस्थिति 84.47 प्रतिशत और दूसरी पारी में 85.98 प्रतिशत रही। पहली पारी में कुल पंजीकृत 17 हजार 733 अभ्यर्थियों में से 14 हजार 982 ने परीक्षा दी। जबकि 2754 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरी पारी में 15 हजार 246 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 2487 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दूसरा दिन – पहली पारी में उपस्थिति 85.70 प्रतिशत और दूसरी पारी में 86.20 प्रतिशत रही। पहली पारी में कुल पंजीकृत 17 हजार 733 अभ्यर्थियों में से 15 हजार 197 ने परीक्षा दी। जबकि 2536 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। इसी तरह दूसरी पारी में कुल पंजीकृत 17 हजार 732 अभ्यर्थियों में से 15 हजार 285 ने परीक्षा दी और 2447 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *