टांडा उड़मुड़ | टांडा पुलिस ने नशीले कैप्सूल व गोलियां सप्लाई करनी वाली एक महिला को गिरफ्तार किया हैl थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि एसआई अमरजीत सिंह की टीम गश्त के दौरान जब सिनेमा चौक के पास पहुंची तो वहां पर खड़ी एक महिला पुलिस पार्टी को देख कर वापस मोहला की ओर मुड़ने लगी। पुलिस पार्टी ने उसे रोककर नाम पूछा तो उसने अपना नाम नीशो उर्फ निम्मो पत्नी वैष्णो दास निवासी सांसिया मोहल्ला टांडा बताया। जब उसके हाथ में पकड़े हुए लिफाफे को चेक किया गया तो उसमें से से 380 नशीले कैप्सूल, 170 नशीली गोलियां बरामद हुईं। पुलिस ने उक्त महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपी एक्ट 22,61,85 के अधीन मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैl


