रामानुजगंज में कन्हर नदी का जलस्तर लगातार बारिश के कारण ऊंचाई पर बना हुआ है। एनीकट से पानी बह रहा है। इसके बावजूद सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। रामानुजगंज में रविवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। साथ ही झारखंड के सीमावर्ती गांव गोदारमना में भी बाजार लगता है। दोनों राज्यों के बीच एनीकट से होकर मात्र 500 मीटर की दूरी है। इसलिए लोग खतरे की परवाह किए बिना इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। एनीकट पर खतरे के बीच दिखी भीड़ एनीकट पर दिनभर लोगों की भीड़ देखी गई। कई लोग फिसलते-फिसलते बचे। फिर भी किसी ने रास्ता नहीं बदला। महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी इस रास्ते से गुजरते दिखे। गिरने से बचने के लिए लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर समूह में चल रहे थे। प्रशासन की ओर से कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। स्थानीय लोगों की मांग है कि बरसात के मौसम में वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। या फिर एनीकट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। जिससे किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।


