सीएम बोले-75-हजार नौकरी दे चुके,इस साल 25 हजार ओर देंगे:युवा इंतजार नहीं करें, मेहनत करें, नमो युवा रन को किया फ्लैग ऑफ

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा है कि हमने युवाओं को एक साल में एक लाख सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। जुलाई तक हम 75 हजार नौकरी दे चुके हैं। इस साल 25 हजार नौकरी ओर देंगे। युवा इंतजार नहीं करें, मेहनत करें, सरकारी नौकरी मिलेगी। वहीं प्राइवेट क्षेत्र में भी हम लगातार काम कर रहे हैं, राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निजी क्षेत्र मे भी आपके लिए बहुत बड़े अवसर है। सरकार इस अवसर को भी बढ़ाने की कोशिश करेगी। उन्होंने सभी युवाओं से आह्वान किया कि आप सभी लोग मन से लगें, सरकार आपके साथ खड़ी हैं। सीएम आज सुबह अमर जवान ज्योति पर बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से आयोजित ‘नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत के लिए’ आयोजित मैराथन के फ्लैग ऑफ समारोह को संबोधित कर रहे थे। आपका एक कदम, राजस्थान के सौ कदम
इस मौके पर सीएम भजनलाल शर्मा ने युवाओं से नशा छोड़ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा- युवा एक कदम आगे बढ़ाएंगे तो राजस्थान सौ कदम तेजी से चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राज्य सरकार सेवा पखवाड़ा मना रही है। इसके अंतर्गत आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर और शहरी सेवा शिविर के माध्यम से अंतिम पायदान के व्यक्ति को राहत दी जा रही है। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जयपुर सांसद मंजू शर्मा, विधायक जितेंद्र गोठवाल, गोपाल शर्मा, जयपुर ग्रेटर उप महापौर पुनीत कर्णावत, बीजेपी उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अंकित चैची, जयपुर शहर अध्यक्ष अमित गोयल, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, भूपेंद्र सैनी, आरसीए एडहॉक समिति के संयोजक डीडी कुमावत सहित भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *