बसेड़ी में अग्रसेन जयंती महोत्सव के मौके पर अग्रवाल महिला मंडल ने धर्मशाला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों ने श्री अग्रसेन महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। प्रतियोगिता आयोजक समिति की अध्यक्ष नीलम अग्रवाल के अनुसार, बालिकाओं के लिए म्यूजिकल पिलो और महिलाओं के लिए चम्मच पाशा और चूड़ी चना प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समाज अध्यक्ष हरिओम गर्ग ने इन प्रतियोगिताओं को बच्चों की प्रतिभा निखारने का माध्यम बताया। महिला मंडल की महामंत्री संगीता गर्ग ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को 22 सितंबर को होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हरीओम गर्ग, संजय अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश गर्ग, उप चेयरमैन प्रीति गोयल समेत कई लोग उपस्थित रहे। कंटेंट- अंकित गर्ग, बसेड़ी


