दुर्गा पंडाल स्थापना को लेकर दो समुदायों में तनाव:कबीरधाम के कामठी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प, महिला आरक्षक घायल, पुलिस बल तैनात

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी में नवरात्रि के पहले पंडाल स्थापना को लेकर दो समुदायों के बीच तनाव फैल गया। शनिवार सुबह एक पक्ष द्वारा लगाए गए पंडाल को गोंडवाना समाज ने हटाने की कोशिश की, जिससे दूसरे पक्ष में आक्रोश फैल गया और विवाद उत्पन्न हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में एक महिला आरक्षक घायल हो गई, जो गर्भवती बताई जा रही है और उसके हाथ में गंभीर चोट आई है। साथ ही मौके पर मौजूद एसडीओपी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। विवाद को देखते हुए कामठी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, प्रशासन ने विवादित धार्मिक स्थल को शासकीय घोषित कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *