रायगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत:सांड ने पटक कर महिला को मारा, दूसरे केस में सांप के काटने से ग्रामीण की हुई मौत

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक सांड ने महिला को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे मामले में शौच के लिए तालाब गए ग्रामीण का सांप के काटने से जान चले गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पहली घटना शहर के मधुबन मोदीपारा क्षेत्र की है। जहां रहने वाली लक्ष्मीन यादव 60 साल दूसरे घरों में काम कर अपना जीवन यापन करते आ रही थी। शनिवार को लक्ष्मीन यादव मोहल्ले में ही काम करने गई हुई थी। सुबह 10 बजे वह अपने घर लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में मधुबनपारा क्षेत्र में एक सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया और सांड ने महिला को उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी, तो मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को ईलाज के लिए मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात 12 बजे के आसपास महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव को परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
जहरीले सांप ने ग्रामीण को काटा
दूसरा मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। ग्राम पाली निवासी जोगीराम धनवार 60 साल शनिवार की रात को खाना खाने के बाद शौच के लिए गांव के तालाब की ओर गया था। इसी दौरान नाग सांप ने उसके बांए हाथ की उंगली को काट लिया। इससे उसकी हालत गंभीर होने लगी। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को लगी, तो उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मामले में पोस्टमार्टम के शव को परिजनों को सौंपकर पुलिस मर्ग कायम करते हुए आगे की कार्रवाई में जूट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *