दोस्त की स्टंटबाजी ने ली इकलौते बेटे की जान:कुरुक्षेत्र में कार पलटी, 3 घायल; युवक 15 दिन पहले साइप्रस से आया, आज लौटना था

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइप्रस से लौटे एक युवक की उसके दोस्त द्वारा कार से स्टंट करने के कारण मौत हो गई। इस हादसे में 3 अन्य युवक भी घायल हुए हैं। युवक अपने दोस्तों के साथ लाडवा जा रहा था। तभी कार चला रहे उसके दोस्त ने मस्ती करते हुए गाड़ी तेज कर दी और जिग-जैग तरीके से चलाने लगा। जब युवक ने एक कट मारा तो कार पेड़ से टकराकर पलट गई, जिससे चारों युवक उसमें फंस गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने करनाल के कलरी जागीर गांव के हर्षित कंबोज (22) को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों युवकों का इलाज चल रहा है। हर्षित को आज ही साइप्रस वापस लौटना था। वह इकलौता बेटा था। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है और कार चला रहे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब जानिए कैसे दोस्त की एक गलती ने ली हर्षित की जान… कुरुक्षेत्र में तोड़ा हर्षित ने दम
लाडवा के सरकारी अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे परिजन सभी को कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां इलाज के दौरान हर्षित ने रात करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आज जाना था साइप्रस
हर्षित पिछले साल जून-जुलाई में ही साइप्रस गया था। वह 15 दिन पहले ही छुट्‌टी लेकर अपने घर आया था। आज ही उसे वापस साइप्रस लौटना था, इसके लिए फ्लाइट की टिकट तक बुक थी। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। हर्षित की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के इकलौते बेटे की मौत के कारण घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्त पर FIR दर्ज हुई
लाडवा थाने के SHO जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस ने पारस के बयान पर कार चला रहे उसके दोस्त आर्यन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आज पुलिस ने हर्षित के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसके परिजनों के हवाले भी कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *