राजस्थान में 5000 गांवों को विकास से जोड़ने की पहल:भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी करेगी दलित बस्तियों का सर्वे, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

राजस्थान में आजादी के बाद से लगभग 5000 गांव और ढाणियां विकास की मुख्य धारा से जुड़ने का इंतजार कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में अब तक स्थायी आवास के लिए पट्टे तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। भजनलाल सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी इन गांवों और ढाणियों का सर्वे करवाएगी। सोसाइटी पिछले 5 वर्षों से घुमंतु, अर्ध घुमंतु और विमुक्त समाज के विकास के लिए काम कर रही है। भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष अनीष कुमार नाडार ने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, लेकिन इन क्षेत्रों में स्थायी आवास की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों ने दलितों के वोट तो लिए, लेकिन उनके विकास की चिंता नहीं की। मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन प्रधानमंत्री मोदी के दलित समाज को साथ लेकर चलने के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए, सोसाइटी इन गांवों में जाकर आंकड़े एकत्र करेगी। जय जसपुरा गांव में आज 12 गांव और ढाणियों के सामाजिक नेता और कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने सर्वे के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तैयार कर डाक से भेज दिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर सरपंच हनुमान सहाय जाट ने कहा कि यह सुखद हैं कि सरकार इस तरह के अभियान चलाकर अंतिम छोर पर खड़े नागरिकों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ रही है। उन्होंने बताया कि तीन बार वे स्वयं इन गरीब नागरिकों को पट्टे दिलाने की कोशिश कर चुके हैं लेकिन जिला स्तर पर जाकर जयपुर विकास प्राधिकरण की उदासीनता के कारण सभी काम अटक जाते हैं। लेकिन अब प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प को पूरा करने की जिस तरीके से भजनलाल सरकार कोशिश कर रही है उस से लग रहा हैं कि आजादी के बाद अब इन गरीब परिवारों को गरीबी से मुक्ति मिलकर रहेगी। कालू राम स्वामी बोले- इस संगठन का राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं स्थानीय वार्ड पंच कालूराम स्वामी ने कहा कि यह सुखद है कि एक ऐसा संगठन जिसका किसी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। सीधे जनता के बीच में जाकर जनता के लिए लड़ रहा हैं। ऐसे में अब राजनीति से परे उन सभी पंच-सरपंचों के कार्य को सफलता मिलना तय है। जिनका राजनीति के चलते सफल होने ही नहीं दिया गया। भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी की तरफ से दलित समाज का साथ देने के लिए क्षेत्रीय समाज सेवक और भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रामस्वरूप जाट का सम्मान किया गया। रामस्वरूप जाट ने क्षेत्र के दलित और गरीब नागरिकों के हक के लिए अपनी सेवाओं को समर्पित करते हुए कहा कि यह आजादी के बाद पहली बार हो रहा हैं जब बृहद रूप से अंतिम कड़ी में जुड़े हुए नागरिकों को सीधे प्रशासन के हर विकास कार्य से जोड़ा जा रहा हैं। सेवा पखवाड़ा की सफलता भी इसी पर निर्भर है कि कितने लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ पाते हैं। ये रहे मौजूद इस अवसर पर भारत जोड़ो मिशन सोसाइटी के वरिष्ठ पदाधिकारी रोड़ी देवी मांगू देवी, अमित गुजराती, हनुमान नायक प्रभात, नानगराम, हरिनारायण, कुलदीप, हनुमान सहाय नायक, राकेश कुमार रेसवाल, ईश्वर कुमार पालीवाल, हनुमान सहाय रेसवाल, , मुकेश जायसवाल, लीलू राम नायक, सत्यनारायण रेसवाल, तथा अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *