जयपुर में दो पक्षों में झगड़े का मामला सामने आया है। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पर धर्म परिवर्तन के आरोप लगाए हैं। वहीं दूसरे पक्ष कहना है कि यहां कोई धर्म-परिवर्तन नहीं करवाया जाता है। यहां हमारे ही धर्म के लोग इकट्ठा होते है। घटना प्रताप नगर थाना इलाके की है। मारपीट करने वाले स्थानीय लोगों के खिलाफ प्रताप नगर थाने में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। प्रताप नगर थाना पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाकर शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। एक परिवार ने अपने घर के ऊपर बने हॉल लोगों को इकट्ठा किया था पुलिस ने बताया- प्रताप नगर सेक्टर-8 में झगड़े की सूचना पर पहुंचे थे। कॉलोनी में रहने वाला एक परिवार अपने घर के ऊपर बने हॉल में कई लोगों के साथ इकट्ठा हुआ था। हॉल में इकट्ठा हुए लोगों को देखकर स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। कथित धर्म-परिवर्तन को लेकर स्थानीय लोग घर के अंदर हॉल में पहुंच गए। हॉल में मौजूद लोगों से धक्का-मुक्की कर मारपीट करने लगे। झगड़ा होने पर कॉलोनी में हंगामा शुरू हो गया। झगड़े की सूचना पर प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने परिवार पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में मौजूद परिवार से पहले भी कई बार समझाइश कर चुके हैं। वह लोगों को बुलाकर यहां धर्म-परिवर्तन के लिए उकसाता है। धर्म-परिवर्तन के चलते धीरे-धीरे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि यहां कोई धर्म-परिवर्तन नहीं करवाया जाता है। यहां हमारे ही धर्म के लोग इकट्ठा होते है। धक्का-मुक्की कर मारपीट करने का विरोध कर बड़ी संख्या में लोग प्रताप नगर थाने पहुंचे। समझाइश कर मामला शांत करवाकर पुलिस ने शिकायत दर्ज की। धर्म परिवर्तन की कोई शिकायत नहीं मिली एडिश्नल डीसीपी ईस्ट आसाराम चौधरी ने बताया- हमारे पास धर्म परिवर्तन को लेकर किसी प्रकार की शिकायत नहीं है। मामला धक्का मुखी और मारपीट का है।


