पाली में विधायक पहुंचे युवाओं का हौसला बढ़ाने:कैम्प में 170 युवाओं ने किया ब्लड डोनेट ताकि जरुरतमंदों को भटकना न पड़े

पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में रविवार को पैगम्बर मोहम्मद साहब के 1500वें जन्म‌दिन को लेकर ब्लड डोनेट कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प दावते इस्लामी के वेलफेयर डिपार्टमेंट गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन की तरफ से आयोजित किया गया। जिसमें 170 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। पाली विधायक भीमराज भाटी भी ब्लड डोनेट कैम्प में आए और युवाओं का हौसला बढ़ाया। शिविर में ब्लड डोनेट करने वालों को प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। मदनी मरकज के इमाम आसीम मदनी ने बताया कि जीएनआरएफ का नारा है कि खून कि कमी‌ से कोई ना मरे इसी मकसद यह शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 170 यूनिट रक्तदान हुआ। मरकज से GNRF गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन के पाली जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद, मौलाना असीम रजा,, मौलाना आबिद अली मदनी, मौलाना मुहम्मद हनीफ अलिमी, कारी अजहर हाफिज शकील, असलम अत्तारी, गुलाम यासीन अत्तारी, महबूब अत्तारी, इस्लामुद्दीन अत्तारी, शाहरुख अली, आमीन अली रंगरेज, जिशान रंगरेज, नौशाद खान, ताहिर अली सहित कई जने मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *